शिवपुरी। मनीष जैन पुत्र ओमप्रकाश जैन ने बताया कि उसने लेमन आर ओ वाटर प्लांट से पानी की बोतलें लेकर नगर में उपभोक्ताओं को पहुंचाने का कार्य अपने तीन लोडिंग वाहनों के माध्यम से वर्ष 2017 से करता आ रहा था लेमन वाटर प्लांट के स्वामी महेंद्र गोयल व उनका पुत्र तनुज गोयल है। इन लोगों से पानी की बोतल देने का अनुबंध 3 रुपए में तय किया था। इसके बदले उक्त लोगों ने मेरे पिता ओमप्रकाश जैन के दो कोरे हस्ताक्षर युक्त चैक के अतिरिक्त पिता की फर्म जैन रफ्रीजरेशन व मेरी फर्म यश ग्रेवरीज के दो कोरे लेटर है हस्ताक्षर करवाकर रख लिए थे। इसके बाद काम शुरू किया और हर माह इमानदारी के साथ काम किया। लेकिन सइके बाद आरो प्लांट पर रखे हुएतीनों वाहनों का अपने कब्जे में लेकर रवि झा व टिंकल कबाड़ीको इंड्रस्टियलएरिया गुना नाका शिवपुरी में बेचकर खुर्दबुर्दकर दिया। मामले को लेकर देहात थाना में शिकायत दर्ज करने के लिए गुहार भी लगाई लेकिन उक्त व्यक्त प्रभावशाली है इसलिए उसका केस दर्ज नहीं किया गया। मामले को लेकर पुलिस महानिदेशक को शिकायत की जिस पर पुलिस ने महेंद्र गोयल, तनुज गोयल, टिंकल व रवि झा क खिलाफ केस दर्ज किया गया लेकिन आरोपितों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि उक्त लोगों के गुना निवासी पूर्व मंत्री केएल अग्रवाल से संबंध है जिस कारण पुलिस उन पर कार्रवाई नहीं कर रही। मामले को लेकर सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत दर्ज करवाई लेकिन आरोपितों पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मामले को लेकर एसपी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।

साहब…! पूर्व मंत्री के करीबी होने के कारण पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- नाबालिगों के हाथ में बाइक बनी मौत का कारण, यातायात पुलिस ने अभिभावकों को बुलाकर दिलाई शपथ अभिभावकों को बुलाकर दिलाई शपथ / Shivpuri News
- हत्या केस में राजीनामे का दबाव बनाने का आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri Newsहत्या केस में राजीनामे का दबाव बनाने का आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri News

- पटोर तोड़कर मारपीट और पथराव का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- मानसिक रूप से अस्वस्थ पत्नी लापता, पति ने एसपी से लगाई तलाश की गुहार / Shivpuri News
- फार्म हाउस पर हमला कर मारपीट और मंगलसूत्र लूटने का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार / Shivpuri News




Be First to Comment