शिवपुरी जिले के ग्राम गुड़र में हुए भीषण विस्फोट हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। 4 वर्षीय जानवी प्रजापति और 10 वर्षीय कल्ला आदिवासी के बाद अब प्राणसिंह प्रजापति ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जानवी, प्राणसिंह की बेटी थी, जिसकी हादसे के दिन ही मलबे में दबने से मौत हो गई थी।
बुधवार सुबह करीब 8 बजे हुए इस भीषण धमाके में मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया था और आग लगने से कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे। प्रारंभिक तौर पर इसे गैस सिलेंडर विस्फोट माना गया था, लेकिन बाद में जांच में सामने आया कि मकान में बड़ी मात्रा में अवैध रूप से डीजल-पेट्रोल का भंडारण किया गया था, जिससे विस्फोट और भीषण हो गया।
हादसे में रोशनी प्रजापति, शिवा प्रजापति, सरला आदिवासी समेत अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका ग्वालियर के बर्न यूनिट में उपचार जारी है। कई घायलों की हालत अब भी चिंताजनक बनी हुई है।
इस दर्दनाक हादसे ने एक परिवार से पिता और बेटी दोनों को छीन लिया है, जबकि पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।







Be First to Comment