शिवपुरी। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 लीटर जहरीली हाथ भट्टी शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशन और जिला आबकारी अधिकारी शुभम दांगोड़े के नेतृत्व में 3-4 जुलाई की रात वृत्त कोलारस प्रभारी डॉ. तीर्थराज भारद्वाज की टीम ने कुमरौआ रोड पर कार्रवाई की। इस दौरान मोटरसाइकिल से 15 लीटर जहरीली हाथ भट्टी शराब ले जा रहे दो आरोपियों को पकड़ लिया गया।
आबकारी विभाग ने आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) एवं 49(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया। कार्रवाई में वृत्त प्रभारी डॉ. तीर्थराज भारद्वाज, आरक्षक रितिक और सैनिक दिलीप की सराहनीय भूमिका रही।







Be First to Comment