Press "Enter" to skip to content

शादी के बाद बहू से मांगी बाइक व 50 हजार रुपए, नहीं दिए तो मारपीट कर घर से निकाला / Shivpuri News

शिवपुरी। शादी के मात्र डेढ़ साल बाद ही बहू को ससुरालीजन दहेज के लिए परेशान करने लगे। जब उसने दहेज लाने से मना कर दिया तो मारपीट की और सारे जेवरात छुड़ा लिए। मामले को लेकर महिला एसपी के पास अपनी गुहार लगाने आई यहां उसने अापबीती सुनाई।

राधा ने एसपी को दिए ज्ञापन में बताया कि उसकी शादी डेढ़ साल पहले सेटू वंशकार निवासी ग्राम परताबपुरा तहसील खनियांधाना के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता ने अपनी हैसियर अनुसार दान-दहेज दिया था, लेकिन शादी के कुछ ही समय बाद ससुरालीजन उसे परेशान करने लगे और कहने लगे कि तुम्हारे पिता ने शादी में कुछ नहीं दिया। अब उन्हें 50 हजार नकद व एक बाइक चाहिए नहीं तो घर में नहीं रखेंगे। राधा ने बताया कि इसके बाद उसे आए दिन प्रताड़ित करने लगे। इस बात की जानकारी उसने अपने भाई को दी जब भाई आया औरउसेलेकर जाने लगा तभी रास्ते में उसका पति सेटॅ एवं जेठरामेश्वर आ गए और लाठी-डंडों से मारपीट कर जेवर छुड़ाकर ले गए। मामले की शिकायत थाने में की लेकिन पुलिस ने अभी तक आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की है। प्रार्थियों ने एसपी को ज्ञापन देकर पति सेटू, जेठ रामेश्वर, जेठानी बबीता, सास गोमा वंशकार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!