शिवपुरी। बच्चों की प्रतिभाओं को निखारने और प्रोत्साहित करने के लिए सेवाभावी संगठन सेवा भारती कार्यालय कमलागंज परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों का मनोबल बढ़ाया गया। यहां कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेवा भारती संस्था के जिला सचिव गोपाल सिंघल के द्वारा बच्चों की प्रतिभाओं को देखते हुए उनका मनोबल बढ़ाया गया और अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया जिसमें उन्होंने कई तरह की समझाईश और महत्वपूर्ण जानकारी भी बच्चों को प्रदाय की। इस अवसर पर देश के विभाजन को लेकर भी संस्था के जिला सचिव गोपाल सिंघल के द्वारा प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में सेवा भारती संस्था अध्यक्ष यशवंत खंडेलवाल द्वारा अपने संबोधन में बालिकाओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन को सराहा गया और इसी तरह से अपनी प्रतिभा निखारने को लेकर सतत क्रियाशील बने रहने की बात भी कही। कार्यक्रम संचालन सचिव शैलेश विरमानी द्वारा किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सिलाई केंद्र की छात्राएं एवं संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।

सेवा भारती कार्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर बढ़ाया बच्चों का मनोबल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- नाबालिगों के हाथ में बाइक बनी मौत का कारण, यातायात पुलिस ने अभिभावकों को बुलाकर दिलाई शपथ अभिभावकों को बुलाकर दिलाई शपथ / Shivpuri News
- हत्या केस में राजीनामे का दबाव बनाने का आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri Newsहत्या केस में राजीनामे का दबाव बनाने का आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri News

- पटोर तोड़कर मारपीट और पथराव का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- मानसिक रूप से अस्वस्थ पत्नी लापता, पति ने एसपी से लगाई तलाश की गुहार / Shivpuri News
- फार्म हाउस पर हमला कर मारपीट और मंगलसूत्र लूटने का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार / Shivpuri News




Be First to Comment