शिवपुरी-शहर के एबी रोड़ सतनबाड़ा स्थित केन्द्रीय ऊर्जा मंत्रालय से संबद्ध राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण प्रतिष्ठान संस्थान जो कि 50 वर्षों से पॉवर सेक्टर के क्षेत्र में अपनी सेवाऐं दे रहा है। इस संस्थान में 01 वर्ष के रोजगार उन्मुख पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा कोर्स में आवेदन करने वाले अभ्यार्थियों के लिए अंतिम तिथि 3 सितम्बर निर्धारित की गई है। इस बारे में जानकारी देते हुए सतनबाड़ा स्थित एनपीटीआई संस्थान के निदेशक डॉ एम.रविन्द्रन बाबू ने बताया कि संस्थान के प्रशिक्षण कार्यक्रम स्मार्ट ग्रिड टैक्नोलॉजी और अक्षय ऊर्जा एण्ड ग्रिड इन्फ्रेस टैक्नोलॉजी के लिए आवश्यक मैकेनिकल, प्रोडक्शन, इलेक्ट्रीकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड कम्युनिकेशन, कंट्रोल एण्ड इंस्ट्रूमेंटेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड इंस्टू्रमेंटेंशन, इंजीनियरिंग से बीई/बी टेक अभियार्थी आवेदन कर सकते है। इस संस्थान में प्रवेश संबंधी अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए संस्थान के सतनबाड़ा स्थित एनपीटीआई कार्यालय पहुंचकर संपर्क किया जा सकता है या वेबसाइट पर देखा जा सकता है।

एनपीटीआई संस्था में आवेदन की अंतिम तिथि 3 सितम्बर / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News





Be First to Comment