Press "Enter" to skip to content

नए सीएमओ यशवंत राठौर ने संभाला नगर पालिका शिवपुरी का कार्यभार / Shivpuri News

शिवपुरी। नगर पालिका परिषद शिवपुरी को नए मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) मिल गए हैं। संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास, भोपाल के आदेश के तहत यशवंत राठौर ने शुक्रवार को नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर विधिवत पदभार ग्रहण किया।

पदभार संभालने के बाद सीएमओ राठौर ने नगर पालिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर शहर की सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था, राजस्व वसूली, जन शिकायतों के निराकरण तथा विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी व्यवस्थाओं का संचालन पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ किया जाए।

उन्होंने कहा कि नगरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी। स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने, पेयजल आपूर्ति सुचारू रखने, जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण करने तथा विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

सीएमओ राठौर ने यह भी कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाया जाए तथा नगर पालिका का प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशीलता और तत्परता से कार्य करे।

नगर पालिका में नए सीएमओ के पदभार ग्रहण करने के साथ ही शहर की मूलभूत सुविधाओं और विकास कार्यों में नई गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!