शिवपुरी। तेंदुआ थाना क्षेत्र के ग्राम लाड़करण में जमीन के विवाद को लेकर गुरुवार शाम हिंसक झड़प हो गई। घायल पक्ष का आरोप है कि वे पिछले करीब 20 वर्षों से संबंधित जमीन पर खेती कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, संजीव परिहार और उनके पिता रामसिंह परिहार गुरुवार शाम खेत में बुवाई कर घर लौटे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि ग्राम खैरोना के भरत, हजारी, राजेश, बुद्दा, टिल्लू, बलवीर सहित करीब 20 लोग खेत पर पहुंच गए और ट्रैक्टर चलाकर खेत पर कब्जा करने का प्रयास करने लगे।
आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी और कुल्हाड़ियों से हमला कर दिया, जिसमें पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।







Be First to Comment