शिवपुरी। एसपी राजेशसिंह चंदेल के निर्देशन में एएसपी प्रवीण भूरिया व एसडीओपी करैरा जीडीशर्मा के मार्गदश्रन में शनिवार को नरवर टीआई मनीष शर्मा को मुखबिर से सूचना मिली कि तीन व्यक्ति अवैध हथियार लिए कोई गंभीर वारदात करने की नीयत से नरवर अमोल पठा रोड पर घूम रहे हैं। इस सूचना पर से टी आई मनीष कुमार शर्मा द्वारा अपने थाने के बल से नरवर अमोल पठा रोड पर शेरगढ़ गांव के सामने घेराबंदी की गई तो करीब 12:00 बजे दोपहर में एक मोटरसाइकिल पर तीन लोग अमोलपठा तरफ से आते दिखाई दिए मोटरसाइकिल चालक ने जैसे ही पुलिस चेकिंग को देखा तो उसने मोटरसाइकिल को विपरीत दिशा में घुमाकर भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस बल ने घेराबंदी करके उनको पकड़ लिया तीनों की तलाशी लेने पर एक आरोपी से एक अधिया 315 बोर की और दो राउंड तथा अन्य दो आरोपियों से एक एक 315 बोर का कट्टा और दो दो राउंड मिले जिनके लाइसेंस मांगे जाने पर कोई वैध लाइसेंस उक्त आरोपी नहीं दिखा सके जिन्हें मौके पर ही जब्त कर आरोपी गणों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है और आरोपी गणों का अपराध धारा 25 27 आर्म्स एक्ट की परिधि में आने से प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है

नरवर पुलिस की कार्रवाई : अवैध हथियारों के साथ तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- नाबालिगों के हाथ में बाइक बनी मौत का कारण, यातायात पुलिस ने अभिभावकों को बुलाकर दिलाई शपथ अभिभावकों को बुलाकर दिलाई शपथ / Shivpuri News
- हत्या केस में राजीनामे का दबाव बनाने का आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri Newsहत्या केस में राजीनामे का दबाव बनाने का आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri News

- पटोर तोड़कर मारपीट और पथराव का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- मानसिक रूप से अस्वस्थ पत्नी लापता, पति ने एसपी से लगाई तलाश की गुहार / Shivpuri News
- फार्म हाउस पर हमला कर मारपीट और मंगलसूत्र लूटने का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार / Shivpuri News




Be First to Comment