Press "Enter" to skip to content

राम काव्य पाठ प्रतियोगिता : जीवन मेरा राम चरणों में अर्पित है… / Shivpuri News

शिवपुरी। कवियों की राष्ट्रीय संस्था राष्ट्रीय कवि संगम ने पूरे मध्यप्रदेश की भांति रविवार को जिले के समस्त विकासखंडों सहित जिले में राम काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें कवियों ने भगवान राम पर ही आधारित काव्य पाठ किया। जिला केंद्र शिवपुरी में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा सुरेंद्र शर्मा, विशिष्ट अतिथि सरस्वती विद्यापीठ विद्यालय प्राचार्य उमाशंकर भार्गव थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय कवि संगम के प्रदेश मंत्री कवि आशुतोष शर्मा ओज ने की।

राजू बाथम ने इस अवसर पर कहा कि भगवान श्री राम पर आधारित काव्य पाठ प्रतियोगिता आयोजित कर घर घर राम जी के जीवन चरित्र को पहुचाने का उत्तम कार्य राष्ट्रीय कवि संगम कर रहा है। सुरेंद्र शर्मा व उमाशंकर भार्गव ने आयोजन की सराहना की तो कार्यक्रम की प्रस्तावना राष्ट्रीय कवि संगम के प्रदेश मंत्री आशुतोष शर्मा ने प्रस्तुत की। इसकेबाद जिलाध्यक्ष विकास शुक्ल प्रचंड के संचालन में काव्य पाठ प्रतियोगिता प्रारंभ हुई। इसमे 31 कवियों ने अपनी अपनी कविता प्रस्तुत की। प्रतियोगिता में प्रथम ज्योति मजेजी, द्वतीय महेश भार्गव व राम पंडित तो तृतीय स्वातकेय कर्ण आये। स्वातकेय कर्ण ने जीवन सिर्फ राम है तो ज्योति मजेजी ने जीवन मेरा राम चरणों मे अर्पित है सुनाई। महेश भार्गव महाकाल ने भाव राम है, राम पंडित ने भवसागर से पार करा दे नैया की प्रस्तुति दी। जिले के प्रथम द्वतीय तृतीय अब भोपाल में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में सम्मिलित होंगे। प्रदेश के बाद फिर राष्ट्रीय स्तर पर पूरे प्रदेशो के प्रथम द्वतीय व तृतीय दिल्ली में प्रतियोगिता में सम्मिलित होंगे। प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय कवि शम्भू मनहर खरगोन व प्रदेश प्रभारी राष्ट्रिय कवि मुकेश शांडिल्य टिमरनी के निर्देशन में पूरे प्रदेश में प्रतियोगिता आयोजित हो चुकी है।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!