शिवपुरी/ अवैध मदिरा बिक्री के विरूद्ध जिला प्रशासन द्वारा सख्ती से कार्यवाही की जा रही है। आबकारी टीम द्वारा शनिवार को अवैध मदिरा के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अवैध मदिरा विक्रेताओं, होटल और ढाबों के विरूद्ध विभिन्न वृत्तों में कार्यवाही की गई।
जिला आबकारी अधिकारी बीरेंद्र धाकड़ ने बताया कि अवैध मदिरा विक्रय की सूचना पर वृत करेरा के चंदावरा, दिनारा ताल, विजय ढाबा, दीपू ढाबा, शिव ढाबा, काली पहाड़ी इत्यादि क्षेत्रों पर प्रभारी विनीत शर्मा आबकारी उपनिरीक्षक द्वारा टीम के साथ दबिश देकर 02 प्रकरण पंजीबद्ध कर कुल 13 पाव देशी प्लेन मदिरा एवं 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 300 कि.ग्रा. गुड लहान जप्त की गई। आबकारी टीम द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध अभियान चलाकर लगातार कार्यवाही जारी है।

अवैध शराब बनाने व बेचने वालों पर आबकारी विभाग की कार्रवाई जारी, बनाए दो प्रकरण / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News





Be First to Comment