Press "Enter" to skip to content

घर के बाहर टहल रहे चाय वाले की खुलेआम गला रेंतकर हत्या / Shivpuri News

 

शिवपुरी। खबर राठौर मोहल्ला गल्र्स स्कूलके सामने से आरही है यहां एक अधेड़ चाय वाले जगदीश शर्मा 50 वर्ष की हत्या अज्ञात हमलावरों ने कर दी। बताया जाता है कि जगदीश अपनी पत्नी व 2 बेटियों के साथ राठोर मोहल्ला में किराए से रहता था और चाय की गुमठी चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। सुबह जब वह घर के बाहर टहल रहा था तभी किसी ने उसका गला रेंत दिया। घटना की जानकारी जब मृतक की पत्नी को चली तो वह उसे लेकर अस्पताल पहुंची लेकिन अधिक खून निकल जाने की वजह से उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही एसपी मौके पर पहुंच गए थे।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!