शिवपुरी। मायापुर थाना क्षेत्र के पहाड़ाकलां गांव में सोयाबीन की फसल में कीटनाशक छिड़कते वक्त किसान की हालत बिगड़ गई। बेहोश होने पर परिजन इलाज कराने अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक देवी सिंह (45) पुत्र शिवचरण जाटव निवासी पहाड़ाकलां सोमवार की दोपहर 12 बजे सोयाबीन की फसल में इल्ली मारने वाली कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रहा था। कीटनाशक की वजह से देवीसिंह की अचानक हालत बिगड़ने लगी और बेहोश हो गया। परिजन इलाज कराने रन्नौद अस्पताल ला रहे थे, तभी रास्ते में ही देवीसिंह ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।

सोयाबीन में दवाई छिड़क रहे किसान की मौत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- पानी पीने को लेकर दलित युवक से मारपीट, घर में घुसकर की तोड़फोड़; जिला अस्पताल रेफर / Shivpuri News
- अज्ञात वाहन की टक्कर से मगरमच्छ की मौत, वन विभाग की टीम ने कराया पीएम / Shivpuri News
- मिनी वृंदावन बना राजपुरा रोड का राधा-कृष्ण मंदिर, यादव समाज ने खेली लट्ठमार होली / Shivpuri News
- अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 1 अप्रैल तक करें ऑनलाइन अप्लाई / Shivpuri News
- मेंटेनेंस के कारण 7 मार्च को इन क्षेत्रों में सुबह 6 से 11 बजे तक बिजली बंद / Shivpuri News





Be First to Comment