Press "Enter" to skip to content

साेलर प्लांट के कर्मचारी की माैत, गुस्साए परिजनों ने किया थाने का घेराव / Shivpuri News

शिवपुरी। अशोकनगर जिले के मुंगावली में सोलर प्लांट के खंभे पर चढ़े पोहरी के युवक की करंट लगने से मौत हो गई। परिजन ने पोहरी थाने के बाहर लाश रखकर करीब एक घंटे तक घेराव किया। पुलिस ने शून्य पर कायमी कर ली है।
आशाराम (32) पुत्र हरज्ञान धाकड़ निवासी नानौरा तहसील पोहरी जिला शिवपुरी अपने काम के एवज में पैसे लेने अशोकनगर के तारई छितरी गांव गया था। यहां सोलर प्लांट हैं, जिसमें आशाराम ने काम किया था। ठेकेदार से पैसे लेना थे। बताया जा रहा है कि मुकेश ठेकेदार ने रविवार को दिन में 11 बजे आशाराम को खंभे पर चढ़ा दिया। करंट लगने से आशाराम की मौत हो गई। ठेकेदार उसे किसी निजी हॉस्पिटल ले गया, जहां उसकी मौत हो गई। आशाराम का शव उसी के लोडिंग वाहन से रात में पोहरी लाया गया। नाराज परिजन ने रात में ही पोहरी थाने का घेराव कर दिया।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!