Press "Enter" to skip to content

आम रास्ते पर अतिक्रमण करने की शिकायत की तो बंदूक व लाठी, सरियों से कर दी मारपीट / Shivpuri News

 

शिवपुरी। खबर करैरा थाना क्षेत्र से आ रही है। यहां दबंग ने आम रास्ते पर अतिक्रमण कर निर्माण करवा दिया जब इस निर्माण कार्य की शिकायत पड़ोसी ने की तो उस पर फायर कर लाठी व सरियों से मारपीट कर दी। मामले को लेकर हरगोविंद का छोटा भाई भूरा पुत्र प्रभुदयाल कुशवाह एसपी ऑफिस अपनी फरियाद लेकर आया जहां उसने बताया कि आम रास्ते पर अतिक्रमण को लेकर 20 अगस्त को नारायणसिंह, चंदनसिंह, मानसिंह पुत्र रामप्रसाद कुशवाह एवं हरज्ञान गुर्जर निवासी हाजीनगर टीला रोड करैरा ने उसके भाई हरगोविंद के मकान के आगे का रास्ता दीवाल बनाकर बंद करदिया। मामले को लेकर थाने में शिकायत की लेकिन थानेदार ने भी नहीं सुनी और अभद्र व्यवहार कर भगादिया। इसके बाद जब वह घर गया तो युवक हरज्ञानसिंह गुर्जर बंदूक लेकर आया और हवाई फायर कर धमकी दी। फायर किए जाने की शिकायत थाना प्रभारी से की जहां थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और हरगोविंद व पैरसिंह को गाड़ी में बैठाकर थाने ले आए और राजीनामा करने को कहा। थानेदार की बात पर तीनों व्यक्ति नारायणसिंह केपास जा रहे थे जैसे ही टीला रोड पर मुकेश कुशवाह के घर के आगे पहुच तो वहां पर नारायणसिंह, मानसिंह, धीरजसिंह गुर्जर, हरज्ञज्ञन गुर्जर, प्रदीप गुर्जर तथा अन्य 6 लोगों ने रास्ता रोक लिया। उक्त लोगों के हाथों में हथियार थे। इन सभी लोगों ने मारपीट कर दी जिससें हमें चोटें आई। मामले को लेकर थाने पहुंचे तो दरोगा ने भगा दिया।जब दरोगा ने नहीं सुनी सुनी तो आपके पास आए हैं। मामले में आरोपित के खिलाफ कार्रवाई कर इंसाफ दिलाए जाने की बात कही।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!