Press "Enter" to skip to content

एबी नेगेटिव ब्लड ग्रुप के लिए परेशान था भिंड निवासी मरीज विनोद मिश्रा, अमित गोयल को फोन लगाया तो हो गई व्यवस्था / Shivpuri News

भिंड से आए मरीज विनोद मिश्रा शिवपुरी में ही ले रहे हैं स्वास्थ्य लाभ

शिवपुरी। सर्वे भवंतु सुखिन सर्वे संतु निरामया इन दो पंक्तियों का अनुसरण कर जय माई मानव सेवा समिति शिवपुरी एनजीओ जरूरतमंद मरीजों को सहज रक्त उपलब्ध कराने का परोपकारी कार्य कर रही है। इसी क्रम में जब बीते रोज समिति के अध्यक्ष अमित गोयल के पास भिंड से मरीज विनोद मिश्रा का फोन आया और उन्होंने अपनी परेशानी बताई कि उन्हें बवासीर है और लगातार ब्लड की आवश्यकता पड़ती रहती है, उन्हें अभी तत्काल एबी नेगेटिव ब्लड की आवश्यकता है उन्होंने यह भी बताया कि ग्वालियर तक प्रयास किया लेकिन इस ग्रुप का ब्लड ग्वालियर में भी नहीं मिला जिस पर जवाब में जय माई मानव सेवा समिति शिवपुरी ngo के अध्यक्ष अमित गोयल ने सहज भाव से कहा कि आप अच्छे इलाज के लिए शिवपुरी ही आ जाएं, जिससे हम ब्लड दिलवाने के अलावा आपकी देखरेख भी कर सकेंगे, क्योंकि यदि एक के बाद और ब्लड की डिमांड डॉक्टर के द्वारा की गई तो फिर आपको परेशानी होगी, अंधे को क्या चाहिए दो आंख मरीज विनोद मिश्रा तत्काल शिवपुरी पहुंच गया और वहां उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया गया। जय माई मानव सेवा समिति शिवपुरी ngo के सदस्य अंकित सोनी द्वारा इन्हें एबी नेगेटिव ब्लड उपलब्ध करा दिया गया। मरीज विनोद मिश्रा एवं उनके परिजनों ने जय माई मानव सेवा समिति का आभार व्यक्त किया है। समिति के अध्यक्ष अमित गोयल ने एक बार फिर उनसे आग्रह किया है कि यदि आपको दोबारा भी आवश्यकता पड़ती है तो आप बेझिझक फोन लगा कर अवगत करा सकते हैं हम आपकी मदद करने का पूरा प्रयास करेंगे।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!