Press "Enter" to skip to content

शासकीय एसएमएस स्नातकात्तर महाविद्यालय में इंग्लिश एसोसिएशन का पुन: प्रारंभ / Shivpuri News

शिवपुरी। शासकीय sms स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी में दिनांक 20 अगस्त को महाविद्यालय की एक पुरानी परंपरा को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया गया जब महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के भूतपूर्व महनीय विभागाध्यक्ष डॉ चंद्रपालसिंह सिकरवार द्वारा पूर्व में संचालित इंग्लिश एसोसिएशन का पुनःप्रारम्भ किया गया।

इस एसोसिएशन का प्रारंभ डॉ. पल्लवी शर्मा गोयल द्वारा महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर महेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में किया गया। एसोसिएशन का उद्देश्य विद्यार्थियों में उनकी बहुमुखी प्रतिभा को निखारना एवम उनके भावी जीवन की वास्तविक चुनोतियो का सामना करने के योग्य बनाना है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हायर एजुकेशन के कमिश्नर चंद्रशेखर आर वालिम्बे थे जबकि विशिष्ट अतिथि की आसंदी को शिवपुरी शहर के पुलिस सुपरिंटेंडेंट श्री राजेश सिंह चंदेल जी ने सुशोभित किया।

कार्यक्रम का प्रारंभ स्वागत गीत के साथ किया गया एवम उसके पश्चात विभिन्न विधाओं के प्रतियोगियों द्वारा अपने अपने कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम की सचिव प्रांजलि रघुवंशी रहीं जिनके मातापिता का सम्मान महाविद्यालय के प्राचार्य एवम विशिष्ट अतिथि द्वारा किया गया। कार्यक्रम को उदघाटन करते समय कमिश्नर हायर एजुकेशन श्री चन्द्रशेखर वालिम्बे ने अपने प्रेरक उद्बोधन में भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति apj अब्दुल कलाम आज़ाद का उदाहरण देकर बच्चों को अपने लक्ष्यों के स्पष्ट निर्धारण करने का आवाहन किया। विशिष्ट अतिथि sp श्री राजेश सिंह चंदेल ने बच्चों को जीवन मे अनुशासन , उद्देश्य का सही निर्धारण एवम फिजिकल फ़िटनेस पर भी ध्यान देने का आवाहन किया। कार्यक्रम की सूत्रधार अंग्रेजी विभाग की सहायक प्राचार्य डॉ पल्लवी शर्मा गोयल थी जबकि आभार प्रदर्शन अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ राजीव दुबे द्वारा किया गया। इंग्लिश एसोसिएशन का यह प्रयास महाविद्यालय के प्राचार्य के सहयोग से अनवरत चलाया जाता रहेगा।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!