शिवपुरी। आधुनिक भारत के जनक कहे जाने वाले आईटी युग के प्रणेता भारत रत्न पूर्ब प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की 77 वीं जयंती को जिला कांग्रेस ने ‘सद्भावना दिवस’ के रूप में मनाया। इस अबसर गांधी आश्रम पर सुबह 11:30 बजे दिवंगत राजीव के चित्र पर माल्यार्पण करके सर्वधर्म प्रार्थना की गई और पौधारोपण किया गया तथा फल वितरित किए गए। इस मौके पर राजीव द्वारा किए गए विकास कार्य तथा उनके बलिदान के बारे में चर्चा की गई। अंत में जिला प्रवक्ता विजय चौकसे ने स्व. राजीव गांधी की शहादत को समर्पित करते हुये ‘ऐ मेरी जमीं अफसोस नहीं जो तेरे लिये सौ दर्द सहे, महफूज रहे तेरी आन सदा चाहे जान मेरी ये रहे न रहे’ गीत गाया जिला कांग्रेस अध्यक्ष पं. श्रीप्रकाश शर्मा के निर्देशन में जिले के सभी ब्लॉकों में भी यह कार्यक्रम आयोजित किये गये कार्यक्रम में मोहित अग्रवाल, चन्द्रकान्त शर्मा, रघुराज रावत, जुगल किशोर मिश्रा, ओम प्रकाश शर्मा, योगेश करारे, हरीश खटीक, शिवानी राठौर, संजय शर्मा, असीर बेग, अमर सिंह उदैया, विशाल वर्मा, सलीम खान, ललित सैन, बलवीर मिर्धा, ट्विंकल रजक, कमला किशन, राजेंद्र चौधरी, सत्यम नायक, बिटटू शर्मा आदि शामिल थे।

जिला कांग्रेस ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News





Be First to Comment