शिवपुरी। एयर पोर्ट पहुंची खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया उस वक्त भावुक हो उठी, जब विवेक सागर ने टोक्यो ओलंपिक मैडल उनके हाथ सौपा। खेल मंत्री ने मैडल को पहले अपने मस्तक से लगाया फिर मैडल विवेक के गले में पहनाया। इस वक्त उनकी आंखे खुशी से नम हो गईं। जब विवेक सागर से पूछा गया कि अगली बार स्वर्ण पदक लाएंगे तो विवेक सागर का कहना था कि जी हां, मैं मैडल का कलर चेंज करना चाहूंगा। उनकी इस बात पर खेल मंत्री ने खुशी व्यक्त करते हुए करतल ध्वनि से विवेक की बात का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि अब शुरुआत तो हो गई। विवेक सागर ने आसमान को छू लिया। दूसरे खिलाडियों के लिए वे रोल मॉडल बन गए हैं। अन्य खिलाड़ियों को चाहिए कि वे भी विवेक सागर की तरह आसमान को छुए। विवेक सागर ने यह साबित कर दिखाया है कि मध्य प्रदेश भी ओलंपिक मैडल जीत सकता है।
इस अवसर पर संचालक खेल और युवा कल्याण पवन जैन, संयुक्त संचालक डॉ. विनोद प्रधान और बीएस यादव सहित अन्य अधिकारी, खेल प्रशिक्षक और खिलाड़ी मौजूद थे। विवेक सागर का भोपाल एयर पोर्ट पर ढोल धमाकों के साथ भव्य स्वागत किया गया।

जब भावुक हुईं खेल मंत्री अन्य खिलाड़ियों के लिए रोल मॉडल बन गए हैं विवेक सागर / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- बगीचा सरकार मंदिर विवाद ने पकड़ा तूल, विधायक प्रीतम लोधी पहुंचे करैरा, संत समाज के समर्थन में उतरे, बोलें संतो पर बात आएगी तो मैदान में उतरेंगे / Shivpuri News
- मुफ्त राशन योजना में गड़बड़ी! गता झलकुई के ग्रामीण 4 महीने से अनाज को तरसे / Shivpuri News
- 11 बेटियों के पिता ने नहीं मानी हार, झाड़ू बनाकर मेहनत से सभी की कराई शादी / Shivpuri News
- दौलतगंज बांग्ला में सड़क से हटाया अतिक्रमण, प्रशासन की सख्त कार्रवाई / Shivpuri News
- दहेज प्रताड़ना से परेशान महिला ने पति पर लगाए मारपीट के आरोप, मारपीट का वीडियो हुआ था वायरल / Shivpuri News





Be First to Comment