शिवपुरी। जिले में कई जगह पर भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हुई है जिसमें नरवर के कई क्षेत्रों में बाढ़ आई हुई है ऐसी स्थिति में शिवपुरी जिले में संचालित पशु रक्षक संघ के द्वारा उन गरीब परिवारों के लिए जिनका इस आपदा में सब कुछ बर्बाद हो गया है उनके पहनने के लिए वस्त्र एकत्रीकरण का कार्यक्रम राजेश्वरी रोड पर स्थित नालंदा अकादमी पर रख गया । इसमे शहर वासियों व व्यापारियों के द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपने सामर्थ्य के अनुसार नए एवं पुराने वस्त्रों का दान किया है । संस्था के ललित गर्ग ने बताया कि इनमे कई वस्त्र तो इतने नए थे कि उनकी पन्नी और टैग तक नही हटे हैं। इन वस्त्रों के वितरण के लिए दिनांक 10.8.21 को संघ के सदस्य नरवर के बाढ़ ग्रस्त ग्राम पंचायतों में किया गया।वितरण कार्यक्रम में पशु रक्षक संघ के ललित गर्ग, मोहित धाकड़,अक्षित सक्सेना, मुकुल बिंदल, विवेक धानुक, राम मांझी, उत्तम नेवार, पीयूष मित्तल आदि उपस्थित रहे।

शिवपुरी की दरियादिली को सलाम / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- बगीचा सरकार मंदिर विवाद ने पकड़ा तूल, विधायक प्रीतम लोधी पहुंचे करैरा, संत समाज के समर्थन में उतरे, बोलें संतो पर बात आएगी तो मैदान में उतरेंगे / Shivpuri News
- मुफ्त राशन योजना में गड़बड़ी! गता झलकुई के ग्रामीण 4 महीने से अनाज को तरसे / Shivpuri News
- 11 बेटियों के पिता ने नहीं मानी हार, झाड़ू बनाकर मेहनत से सभी की कराई शादी / Shivpuri News
- दौलतगंज बांग्ला में सड़क से हटाया अतिक्रमण, प्रशासन की सख्त कार्रवाई / Shivpuri News
- दहेज प्रताड़ना से परेशान महिला ने पति पर लगाए मारपीट के आरोप, मारपीट का वीडियो हुआ था वायरल / Shivpuri News





Be First to Comment