शिवपुरी। शिवपुरी के मेहर शर्मा ने मप्र क्रिकेट एसोसिएशन अंडर 16 कैम्प में चयनित होकर शहर का नाम रोशन कर दिया है। मेहर का चयन हाल ही में इंदौर में आयोजित 3 दिवसीय मप्र चयन ट्रायल में हुआ है। एमपीसीए ने कैम्प के लिए प्रदेश भर से 26 खिलाड़ियों का चयन किया है।उल्लेखनीय है कि कैम्प में चयनित खिलाड़ी कूच बिहार ट्रॉफी में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।शहर के गाँधी कॉलोनी निवासी जड़ीबूटी व्यवसायी जयप्रकाश शर्मा-कल्पना शर्मा के इकलौते पुत्र मेहर शर्मा का बचपन से ही क्रिकेट के प्रति लगाव देखकर उनके पिता के गुरु एवं विश्व आध्यात्मिक संस्थान के मुख्य संस्थापक व आध्यात्मिक संत डॉ रघुवीर सिंह गौर द्वारा यह निर्णय लिया गया कि मेहर को क्रिकेट की विधिवत ट्रेंनिग दिलाई जाए।9 वर्ष की आयु में मेहर को स्थानीय छोटे खान की एकेडमी में प्रशिक्षण दिलाया गया।इसके बाद मेहर कदम दर कदम आगे बढ़ता चला गया।पहले अंडर12 की डिस्ट्रिक टीम में फिर डिवीजन टीम में सिलेक्सन होने के बाद आज मेहर प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शुमार हो चुके है। मेहर तानसेन एकेडमी ग्वालियर के लिये भी खेलते हैं। वर्तमान में मेहर प्रसिद्ध क्रिकेटर गौतम गंभीर के कोच एवं द्रोणाचार्य पुरुस्कार प्राप्त संजय भारद्वाज की लाल बहादुर एकेडमी नई दिल्ली में प्रशिक्षण ले रहे हैं।

शिवपुरी के मेहर ने नाम किया रोशन, अंडर 16 मप्र क्रिकेट कैंप में चुने गए / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News





Be First to Comment