शिवपुरी। अतिवृष्टि के कारण जिले में आई आपदा में कई परिवारों के मकान नष्ट हो गए। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐसे परिवारों को राहत देते हुए तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की है। पोहरी में ऐसे ही 41 परिवारों को राहत राशि दी गई है तहसीलदार पोहरी सत्येंद्र गुर्जर ने बताया कि बाढ़ के कारण जिन परिवारों के घर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए उन्हें तत्काल 6 हजार रुपए की राहत राशि स्वीकृत की गई है। इसके तहत कुल 41 परिवारों को मदद दी गई है। इसके अलावा तिमाउंनी ग्राम के पहलवान यादव को 4 लाख रुपउ की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि आपदा ग्रस्त क्षेत्र में क्षतिग्रस्त मकानों का सर्वे लगभग पूरा हो गया है और आपदा से प्रभावित ग्रामीणों को राहत राशि प्रदान की जा रही है। टीम लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रही है। अब फसल सर्वे का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।

आपदा में नष्ट हुए घर, पोहरी में 41 परिवारों को राहत राशि स्वीकृत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News





Be First to Comment