खनियांधाना|भारतीय स्टेट बैंक शाखा से 40 हजार रुपए निकालकर ग्राहक ने बैग में रख लिए। बाइक पर रखने के बाद मुंह फेरा तो लाइनमैन का बैग सहित 40 हजार रुपए किसी ने पार कर दिए। मामले की खनियाधाना पुलिस थाने में शिकायत की है। जानकारी के मुताबिक लाइनमैन प्रकाश लोधी सोमवार की सुबह 11 बजे एसबीआई शाखा खनियाधाना में पैसे निकालने आया। पैसे निकालकर बैग में रख लिए और परिचित व्यक्ति नजर आ जाने से उसकी तरफ देखने लगा। इधर अज्ञात बदमाश बाइक पर रखा बैग उठाकर ले गया। 40 हजार रुपए चोरी जाने के बाद प्रकाश लोधी पुलिस थाने पहुंचा। लेकिन बदमाश और पैसों का कहीं कोई पता नहीं चला है। बता दें कि एबीआई शाखा के बाहर पार्किंग सुविधा नहीं हैं। अक्सर यहां चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं।

लाइनमैन के मुंह फेरते ही बाइक से बैग सहित 40 हजार रुपए पार किए / Khaniyadhana News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News





Be First to Comment