शिवपुरी। जरूरतमंद को रक्त उपलब्ध हो और रक्तदान करने के लिए रक्तदाता सरल,सहज उपलब्ध हो लेकर रक्तदाताओं के प्रति कार्य करने वाली सेवाभावी संस्था जय माई मानव सेवा समिति के द्वारा रक्तदाताओं को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया जाता है। यही कारण है कि जिला चिकित्सालय सहित मेडीकल कॉलेज व अन्य निजी अस्पताल में भी जब रक्त की आवश्यकता होती है और रक्त उपलब्ध नहीं हो पाता तब इन विकराल हालातो में भी रक्तदान कराने वाली संस्थाओं के द्वारा आगे आकर रक्तदान कराया जाता है। इसी क्रम में एक जरूरतमंद महिला को जिला अस्पताल में ए निगेटिव ब्लड की आवश्यकता थी लेकिन जब यह ब्लड नहीं मिला तब जय माई मानव सेवा समिति के द्वारा अपने सोशल मीडिया ग्रुप में मैसेज पहुंचा जिसे देखते ही संस्था के सेवाभावी रक्तदाता के रूप में ए निगेटिव ब्लड डोनेट करने के लिए रमेश कुमार गौड़ जिला अस्पताल पहुंचे और जरूरतमंद किडनी मरीज को अपनी ओर से रक्तदान कर उसका जीवन बचाने में महती भूमिका अदा की। यहां रमेश कुमार गौड़ के द्वारा यह चौथी बार रक्तदान किया गया जबकि जय माई मानव सेवा समिति की ओर से अन्य रक्तदाताओं ने इसके पूर्व भी कई जटिल ब्लड ग्रुप ना मिलने पर रक्तदान किया था जिसमें ओ पॉजीटिव ब्लड प्रदीप शर्मा रानू ने दिया था जबकि रिंकू सेंगर ने भी महिला को आवश्यकता पडऩे पर रक्त दिया। ऐसे में जरूरतमंदों की सेवा के लिए जय माई मानव सेवा समिति के द्वारा समस्त रक्तदाताओं का रक्तदान करने के प्रति आभार भी व्यक्त किया है।

किडनी मरीज को जय माई मानव सेवा समिति के सदस्य ने दिया ए नेगेटिव ब्लड, बचाई जान / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- कोलारस में पिता-भाई ने रोकी पानी सप्लाई! पीड़ित शिक्षक पहुंचा एसपी ऑफिस / Shivpuri News
- 20 लाख की चोरी करने बाला चोर निकला रिस्तेदार, पकड़ने के बाद पुलिस पर छोड़ने का आरोप, एसपी से शिकायत / Shivpuri News
- करैरा के बगीचा सरकार मंदिर विवाद में पुजारी परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, सुरक्षा की मांग / Shivpuri News
- करैरा क्षेत्र से किशोरी लापता, परिजनों ने युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का लगाया आरोप / Shivpuri Newsकरैरा क्षेत्र से किशोरी लापता, परिजनों ने युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का लगाया आरोप / Shivpuri News

- दोस्त के साथ डबरा जाने निकले होटल संचालक की संदिग्ध मौत, पत्नी ने जताई हत्या की आशंका / Shivpuri News




Be First to Comment