शिवपुरी। शिवपुरी में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है साथ में जलीय जीव जंतू भी शहर का रूख करने लगे हैं। ऐसा ही शहर के चिंताहरण मंदिर के पास देखने को मिला जहां एक दस फीट का मगरमच्छ एक घर में जा घुसा जिससे घर में मौजूद लोग तो दहशत में आ गए साथ ही मगरमच्छ को देखने आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई वहीं वन विभाग की टीम को सूचना दी गई और वन विभाग की रेस्क्यू टीम रात 1 बजे पहुंची और मगरमच्छ को पकड़कर चांदपाठा झील में छोड़ने को ले गई। वहीं घर में रहने वाली लक्ष्मी केवट का कहना है कि अक्सर उनके घर में मगरमच्छ आ जाते हैं जिनसे डर बना रहता है वहीं वन विभाग और जिला प्रशासन से भी ये लोग पास में स्थित तालाब के किनारे जाली लगाने की गुहार लगा चुके हैं पर अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।

घर के आंगन में आराम फरमा रहे मिस्टर मगरमच्छ को रेस्क्यू टीम ने किया काबू चांदपाठा झील में छोड़ा / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- करैरा क्षेत्र से किशोरी लापता, परिजनों ने युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का लगाया आरोप / Shivpuri Newsकरैरा क्षेत्र से किशोरी लापता, परिजनों ने युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का लगाया आरोप / Shivpuri News

- बगीचा सरकार मंदिर विवाद ने पकड़ा तूल, विधायक प्रीतम लोधी पहुंचे करैरा, संत समाज के समर्थन में उतरे, बोलें संतो पर बात आएगी तो मैदान में उतरेंगे / Shivpuri News
- मुफ्त राशन योजना में गड़बड़ी! गता झलकुई के ग्रामीण 4 महीने से अनाज को तरसे / Shivpuri News
- 11 बेटियों के पिता ने नहीं मानी हार, झाड़ू बनाकर मेहनत से सभी की कराई शादी / Shivpuri News
- दौलतगंज बांग्ला में सड़क से हटाया अतिक्रमण, प्रशासन की सख्त कार्रवाई / Shivpuri News




Be First to Comment