शिवपुरी। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जिले के बाढ़ पीड़ितों से मिलने शिवपुरी आ रहे है। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विजय चौकसे नेबताया कि दिग्विजयसिंह गुरूवार 12 अगस्त को रात 8 श्योपुर से वाय रोड कूनो रेस्टहाउस पर आएंगे जहां रात्रि विश्राम के बाद 13 अगस्त को सुबह कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे उसके बाद 10 बजे रेस्ट हाऊस से रवाना होकर 10:45 बजे पोहरी में कार्यकताओं से मुलाकात, 11:30 बजे बैराड़ पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों से मिलेंगे उसके बाद 12:15 पर भोराना एवं 12:55 पर कुपरेडा गांव में बाढ़ पीड़ितों से मिलेंगे। 2:30 बजे नरवर में तथा 3:30 पर मगरौनी में पीड़ितों का हाल जानेगें बाद में उसी क्षेत्र में 5:00 बजे गड़ोली और 6:00 बजे सीहोर में पीड़ितों से भेंट कर सभी पीड़ितों की हर संभव मदद का प्रयास करेंगे। इस पूरे दौरे में पूर्व मंत्री पिछोर विधायक केपीसिंह कक्काजू भी दिग्विजय सिंह के साथ रहेंगे तथा व्यक्तिगत स्तर पर पीड़ितों को राहत दिलाने का प्रयास करेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह बाढ़ पीड़ितों से मिलने कल आएंगे / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News





Be First to Comment