शिवपुरी। 31 जुलाई से लगातार हो रही बारिश के कारण लगभग पूरा शहर जलमग्न है ऐसी स्थिति में ग्राम पंचायत सतनवाड़ा क्षेत्र के अंतर्गत लगभग 350 सहरिया जनजाति के परिवार बुरी तरह प्रभावित हुए, उनके आवासों में पानी भर गया एवं उनके ठहरने,खाने का कोई इंतजाम नहीं था। मामले की जानकारी जब न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विनाेद कुमार को पता चला तब पैरा लीगल वालंटियर साबिर खान द्वारा अर्चना सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में उन्हें रेस्क्यू किया गया तथा प्रशासन के सहयोग से उन्हें सतनवाड़ा क्षेत्र के शासकीय विद्यालयों के भवनों में सुरक्षित पहुंचाया गया। ग्राम वासियों की भोजन व्यवस्था हेतु भी अर्चना सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा है। यहां बता दें कि प्रशासन ने अभी तक इन लोगों की सुध नहीं ली है जबकि मामले को लेकर कलेक्टर और एसडीएम से सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अर्चनासिंह ने बातचीत की लेकिन अभी तक उन लोगों के पास मदद नहीं पहुंची है। अब इन लोगों की मदद अर्चनासिंह द्वारा की जा रही है यहां इन्हें स्वयंसेवी संस्था व गुरूद्वारा द्वारा भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है।

बारिश का कहर : बाढ़ से सतनबाड़ा क्षेत्र के 350 सहरिया जनजाति प्रभावित, आवासों में भरा पानी, प्रशासन नहीं ले रहा सुध / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- कोलारस में पिता-भाई ने रोकी पानी सप्लाई! पीड़ित शिक्षक पहुंचा एसपी ऑफिस / Shivpuri News
- 20 लाख की चोरी करने बाला चोर निकला रिस्तेदार, पकड़ने के बाद पुलिस पर छोड़ने का आरोप, एसपी से शिकायत / Shivpuri News
- करैरा के बगीचा सरकार मंदिर विवाद में पुजारी परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, सुरक्षा की मांग / Shivpuri News
- करैरा क्षेत्र से किशोरी लापता, परिजनों ने युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का लगाया आरोप / Shivpuri Newsकरैरा क्षेत्र से किशोरी लापता, परिजनों ने युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का लगाया आरोप / Shivpuri News

- दोस्त के साथ डबरा जाने निकले होटल संचालक की संदिग्ध मौत, पत्नी ने जताई हत्या की आशंका / Shivpuri News




Be First to Comment