शिवपुरी। कलेक्टर के अक्षय कुमार सिंह एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के निर्देशन तथा डिप्टी कलेक्टर शिवांगी अग्रवाल एवं जिला शिक्षा अधिकारी दीपक कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में अंकुर अभियान के तहत पौधाारोपण का कार्य जारी है जिसमें आज जन शिक्षा केंद्र सेवड़ा मे 501 पाधे रोपित किए गए। माध्यमिक विध्यालय गोपालपुर मे 151, प्रावि भेसोरा 101 एवं मजरा सेवड़ा मे 101 पोधों का रोपण किया गया। जीवन को सुरक्षित करने हेतु पौधाारोपण बहुत जरूरी है, बीआरसीसी अंगदसिंह तोमर के अनुसार पौधारोपण का अभियान लगातार हरियाली अमावश्या के दिन तक चलता रहेगा। इसी संबंध मे अंकुर अभियान को गति देने के लिए 601 पोधों का वितरण 31 जुलाई को जनपद शिक्षा केंद्र शिवपुरी से किया जाएगा, जिससे संस्था प्रभारी पोधे लगाकर प्रकृति निर्माण मे अपना महत्वपूर्ण योगदान दें सके। पौधारोपण मे महत्वपूर्ण योगदान रवींद्र दवेदी जन शिक्षक, दिनेश ओझा संस्था प्रभारी, ललित किशोर शर्मा, हिमाचल पटेल, अर्चना कौशल, प्रेम चंद्र धाकड़, सचिन शर्मा, रणवीर रावत, ओम प्रकाश जातव, गोपाल श्रीवास्तव, भरत पाल एवं साथी शिक्षकों का रहा। पौधारोपण कार्यक्रम मे पूर्व प्राचार्य सेवड़ा उमेश करारे, केपी जाट, सतेन्द्र दवेदी, राम प्रकाश शर्मा, राम प्रकाश वर्मा, करण सिंह वर्मा, तारा चंद्र भगेल, बाल कृष्ण धाकड़, श्रीनिवास ओझा, रामनिवास सोमर , सुनील बाथम , सरपंच राम बल्लभ तिवारी एवं शाला प्रबधन समिति के अध्यक्ष उपस्थित रहे , जन शिक्षा केंद्र सेवड़ा के सभी शिक्षकों द्वारा यह भरोश भी दिलाया कि हम हरियाली अमावश्या तक 1500 पोधों रोपित कर उन्हे वायु दूत एप पर अपलोड कर देंगे। सभी शिक्षकों द्वारा शानदार एवं महत्वपूर्ण कार्यक्रम मे सहयोग देने के लिए सभी का आभार माना।

अंकुर अभियान को गति देने के िलए पौधारोपण अभियान, बीआरसीसी शिवपुरी से होगा 601 पोधों का वितरण / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News





Be First to Comment