Press "Enter" to skip to content

कुए में मिली बीए फाइनल छात्रा की लाश, मामला संदिग्ध / Shivpuri News

भौंती| थाना भौंती की खोड चौकी अंतर्गत माचमोर गांव में 19 साल की छात्रा की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई है। घर के पास स्थित कुएं में छात्रा की लाश मिली है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है। छात्रा संज्ञा परिहार (19) पुत्री पवन परिहार निवासी ग्राम माचमोर की लाश घर के पास स्थित किए में मिली है। मृतिका खनियाधाना से बीए फाइनल की छात्रा थी। सूचना पर खोड़ चौकी प्रभारी राजीव दुबे मौके पर पहुंचे, लाश को बाहर निकलवा कर पीएम कराया है। फिलहाल मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!