शहर के झींगरा क्षेत्र की घटना, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए बदमाश
शिवपुरी। शहर के झींगरा क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर दो फेरी वाले 14 साल की किशोरी के हाथ से 20 छीनकर भाग खड़े हुए। कपड़े बेचने के बहाने दोनों पहुंचे थे। दरअसल बच्ची को फेरी वालों ने उकसाया कि तुम गरीब हो, कपड़े नहीं खरीद पाओगी। इसी बात से बच्ची नाराज हो गई और घर के अंदर से नोटों की गड्डी उठाकर ले आई और बताने लगी, तभी बदमाशों ने गड्डी छीनी और भाग निकले।
जानकारी के मुताबिक जरीना (42) पत्नी शमशाद खान निवासी आईपीएस स्कूल के पास रजक चक्की वाले की गली झींगरा का कहना है कि दोपहर 2.30 से 3 बजे के बीच वह अपनी बेटी के संग घर के बाहर बैठी थी। इसी दाैरान दो फेरीवाले आए और नाइट सूट, मैक्सी आदि कपड़े दिखाने लगे। दोनों फेरी वाले आपस में नाटक करने लगे और कहने लगे कि मैं अपना सामान बेचूंगा। तभी एक फेरी वाले ने लड़की से कहा कि तुम क्या खरीदोगी। फिर कहा कि खरीद ही नहीं सकते, तुम तो गरीब हो। ऐसा कहते ही बच्ची को बुरा लगा और वह घर के अंदर से 20 हजार रु. के नोट की गड्डी उठा लाई और दिखाकर लगी। इसी दौरान फेरीवालों ने बच्ची के हाथ से 20 हजार की गड्डी छीन ली और भाग निकले।
फेरी लगाकर कपड़े बेचने वाला जो रुपए छीनकर भाग गया।
सीसीटीवी में चेहरे उजागर
पीछे की तरफ एक घर में सीसीटीवी कैमरा लगा है, जिसमें फेरी वालों के चेहरे सामने आ गए हैं। वहीं 20 हजार छीनकर भागे फेरी वाले अपना गैस चूल्हा, मैक्सी छोड़ गए हैं, जिसकी कीमत एक हजार से ग्यारह सौ हो सकती है। फिजीकल थाना पुलिस ने मामला विवेचना में ले लिया है।






Be First to Comment