शिवपुरी। बैराड़ की ग्राम पंचायत भौराना के तहत आने वाले ग्राम कुपरेडा के ग्रामीणों ने बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे और समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नरेश शर्मा, नवलेश, केदार, रामचरण, शिवप्रसाद, मुन्नालाल, रामभरत, सोनेराम, गुलावचंद, पवन, कृष्णवल्लभ, शशि, कमलेश, हरीशंकर, भोलेराम, सुरेश, बद्रप्रसाद सहित कई ग्रामीण निवासी ग्राम कुपरेडा तह. बैराड़ ने बताया कि उनकी आर्थिक िस्थति कृषि से चलते ही। शिवपुरी में आई बाढ के कारण हमारी फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं, आवासीय मकान, मवेश व घर गृहस्थी का सामान भ्ी नष्ट हो गया है जिस कारण हमें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और परिवार के सामने भूखों मरने की िस्थति आ गई है। बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष धनीराम चौधरी ने ग्रामीणों द्वारा दी गई जानकारी पर अपनी टीम के साथ सर्वे किया तो मौके पर भारी तबाही पाई गई। खासकर ग्राम कुपरेडा गांव में कुआ, बावड़ी में गंदा पानी भरा हुआ है जिसे लोग पी रहे है जिस कारण महामारी फैलने की संभावना बनी हुई है। समस्याओं काे लेकर बसपा के जिलाध्यक्ष ग्रामीणों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची और प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर ग्रामीणों को हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने व हैंडपंप, ट्यूवबैलों को दुरस्त करने की बात ज्ञापन के माध्यम से कही।

बसपा जिलाध्यक्ष के साथ ग्राम कुपरेडा के ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट, बाढ़ से हुए नुकसान को लेकर मांगा मुआवजा / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- बगीचा सरकार मंदिर विवाद ने पकड़ा तूल, विधायक प्रीतम लोधी पहुंचे करैरा, संत समाज के समर्थन में उतरे, बोलें संतो पर बात आएगी तो मैदान में उतरेंगे / Shivpuri News
- मुफ्त राशन योजना में गड़बड़ी! गता झलकुई के ग्रामीण 4 महीने से अनाज को तरसे / Shivpuri News
- 11 बेटियों के पिता ने नहीं मानी हार, झाड़ू बनाकर मेहनत से सभी की कराई शादी / Shivpuri News
- दौलतगंज बांग्ला में सड़क से हटाया अतिक्रमण, प्रशासन की सख्त कार्रवाई / Shivpuri News
- दहेज प्रताड़ना से परेशान महिला ने पति पर लगाए मारपीट के आरोप, मारपीट का वीडियो हुआ था वायरल / Shivpuri News





Be First to Comment