शिवपुरी। मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने आमजन की समस्या को देखते हुए कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए थे। उनके निर्देशानुसार नगर पालिका शिवपुरी में कंट्रोल रूम स्थापित किए गए है। उक्त कंट्रोल रूम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
किसी समस्या के लिए नगरपालिका कंट्रोल रूम के नंबर 07492-232881 पर सम्पर्क कर सकते हैं। नगर पालिका शिवपुरी में नियुक्त अधिकारियों में प्रातः 6 बजे से दोपहर 02 बजे तक प्राचार्य आईटीआई नितिन मंदसौरवाले (9131725232), दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक प्राचार्य पॉलिटेक्निक कॉलेज आर.एस.पंत (9926294054), रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक प्राचार्य डाईट अशोक श्रीवास्तव की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही जलप्रदाय संबंधी शिकायत तथा अतिक्रमण के लिए उपयंत्री रामवीर शर्मा (7974734195), निर्माण कार्य, गडडे भराव आदि की शिकायतों के लिए उपयंत्री देवेन्द्र त्रिवेदी (9713298036) एवं सफाई, लाईट, पार्क (बगीचा) व अन्य शिकायतों के लिए स्वच्छता निरीक्षक योगेश शर्मा (9827974429) की ड्यूटी लगाई गई है।

बाढ़, अतिवृष्टि, आपदा प्रबंधन एवं नियंत्रण हेतु नगर पालिका में कंट्रोल रूम स्थापित / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- एकीकृत नदी संरक्षण प्रणाली का मॉडल बनाने पर छात्र हिमांशु धाकड़ सम्मानित / Shivpuri News
- खेत विवाद में युवक की हत्या: सिरसौद पुलिस ने 24 घंटे में 6 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे जेल / Shivpuri News
- पत्नी के मायके जाने के बाद युवक ने लगाया फांसी का फंदा, पेड़ पर लटका मिला शव / Shivpuri News
- होली के दिन कुत्तों के झुंड ने बुजुर्ग पर किया हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती / Shivpuri News
- भूत पुलिया तिराहे पर हादसा: तेज रफ्तार आर्टिका कार सिंधिया छत्री की दीवार से टकराई, एयरबैग खुलने से बची जान / Shivpuri News





Be First to Comment