शिवपुरी। इस बार अंचल पर मानसून जबदरस्त ढंग से मेहरबान नजर आ रहा है, और मानसून की इस मेहरबानी की गवाही आंकडे भी दे रहे हैं। अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अगस्त के पहले हफ्ते में ही जिले में आधे से अधिक बारिश हो गई है। पिछले दो दिन से लगातार कभी रिमझिम तो कभी मूसलाधार बारिश का सिलसिला चल रहा है, नतीजे में अंचल की छोटी बड़ी नदियां और नाले उफान पर हैं। कहीं दीवार धराशायी हो गई तो कहीं मकान। घर सहित खेत, तालाब में तब्दील हो गए हैं। सड़कों के हाल बेहाल है। कोलारस के रन्नौद इलाके में कई रास्ते नदियों के उफान के चलते बंद हो गए हैं तो कई घरों में पानी भर गया है। यहां बता दें कि भारी बारिश के कारण पचावली सहित कूना नदी पुल से ऊपर बह रही है। कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात निर्मित हो गए हैं और कई गांवों का रास्ता बंद हो गया है। इस बार बारिश पिछले साल की तुलना में दो गुनी से भी ज्यादा हुई है। तीन दिनों में हुई बारिश से पिछले कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। कूना नदी का पानी पुल से ऊपर बहने से शिवपुरी-श्याेपुर मार्ग व पचावली नदी चढ़ने से अशोकनगर व शिवपुरी मार्ग बंद हो गया है।

शिवपुरी में आफत की बारिश : टूटे रिकॉर्ड, पिछले साल से दो गुनी से भी ज्यादा बारिश, नदी-नाले ओवरफ्लो / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News





Be First to Comment