शिवपुरी-प्राकृतिक पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से सेवाभावी जानकी सेना संगठन द्वारा वृहद स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय मास्टर कॉलोनी में स्थापित होने जा रहे नवीन जानकी उपवन पार्क में रोपे गए। यहां जानकी सेना संगठन के संरक्षक बृजेश सिंह तोमर की मौजूदगी में जानकी सेना संगठन के जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह रावत सहित जानकी सेना संगठन नेे विभिन्न प्रजापतियों के अनेकों छायादार, फलदार व औषधीय युक्त पौधों का रोपण किया। बताना होगा कि जानकी सेना संगठन के द्वारा मास्टर कॉलोनी में नवीन जानकी उपवन पार्क तैयार कराया जा रहा है यह पार्क 20 हजार वर्गफुट में शहर का आकर्षक जानकी उपवन पार्क बनेगा जिसमें अनेकोंनेक प्रकार की आधुनिक व्यवस्थाऐं देखने को मिलेगी। इसे सजाने और संवारने का कार्य जानकी सेना संगठन के द्वारा ही किया जा रहा है। यही वजह है कि 01 अगस्त के दिन संपूर्ण प्रदेश भर में सोशल मीडिया के माध्यम से जानकी सेना संगठन ने वृहद स्तर पर यथास्थान जहां हो के तय पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन तय किया जिसमे शहर शिवपुरी सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भी निवासरत जानकी सेना संगठन के सदस्यों के द्वारा इस पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लिया गया। घर, आंगन, ऑफिस, पार्क, छत आदि स्थानों पर यह पौधरोपण संपन्न हुआ जिसके छायाचित्र भी जानकी सेना संगठन के सोशल मीडिया ग्रुप पर देखने को मिले। इस अवसर पर उपस्थितज जानकी सेना संगठन को अपना संबोधन देते हुए जानकी सेना संगठन जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह रावत ने कहा कि हमें कोरोना वैश्विक महामारी के इस दौर मे अब कभी भी मशीन रूप ऑक्सीजन पर आश्रित नहीं होना है इसे लेकर ही हम वृहद स्तर पर पौधरोपण कर रहे है ताकि भविष्य में यह पौधे बड़े होकर वृक्ष का रूप लें और प्राकृतिक ऑक्सीजन से संपूर्ण वातावरण को लाभान्वित करें। इस अवसर पर जानकी सेना संगठन के द्वारा करीब 1100 से अधिक पौधों का रोपण विभिनन स्थानों पर किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर समस्त जानकी सेना संगठन के प्रति संगठन जिलाध्यक्ष द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

जानकी सेना संगठन द्वारा नवीन मॉं जानकी उपवन में वृहद स्तर पर रोपे गए पौधे / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News





Be First to Comment