शिवपुरी। खबर इंदार थाना क्षेत्र से आ रही है। यहां निवासरत एक युवती की पड़ोसियों ने ही रास्ता रोककर मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने फरियादी महिला की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार रिया पुत्री ऊधमसिंह दांगी 27 वर्ष निवासी ग्राम इंदार ने बताया कि शनिवार को शाम के समय वह किसी काम से जा रही थी तभी रास्ते में पड़ोस में रहने वाले रणवीरसिंह रघुवंशी, अमित रघुवंशी मिले और उसका रास्ता रोक लिया। जब युवती ने रास्ता छोड़ने को कहा तो दोनों युवक उसके साथ गाली-गलौंज करने लगे और लात-घूसों से मारपीट की। आरोपितों ने युवती को धमकी दी कि अगर पुलिस में गई तो वह उसे जान से मार देंगे और वहां से चले गए। घटना के बाद युवती थाने आई और मामले में केस दर्ज करवाया।






Be First to Comment