शिवपुरी| डीएसपी मुख्यालय के गनर व प्रधान आरक्षक रवि शर्मा ने मुरैना से भागकर शिवपुरी जिले के सुभाषपुरा थाना की पुलिस से बुधवार की सुबह 6 बजे अभद्रता की। उसका मेडिकल कराए जाने के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया। हवलदार रवि शर्मा के खिलाफ मुरैना कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की रात 11 बजे दो व्यापारियों से मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कर उसकी सरकारी पिस्टल को जब्त कर लिया था। उसके बाद सस्पेंड हवलदार ने सुभाषपुरा के एएसआई भुल्लन सिंह व सिपाही हरेंन्द्र सिंह व ड्राइवर सोनू गुर्जर से अभद्रता की।






Be First to Comment