शिवपुरी। साहब…! गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के लोगों ने पहले तो उसकी जमीन पर जबरन कब्जा किया। इसके बाद निर्माण कार्य कराकर खिड़की व रोशनदान बना दिया। जब लोगों को निर्माण कार्य करने से रोका तो मुझे जान से मारने की धमकी व झगड़ा करने पर उतारू हो जाते हैं। यह कहना था ऊधमसिंह पुत्र भगवानलाल कुशवाह निवासी मोरई मोहल्ला कोलारस का जो तहसील में अपनी फरियाद लेकर पहुंचा और मामले में कार्रवाई करने की मांग की गई।
ऊधमसिंह ने बताया कि उसकी जमीन गुरूद्वारा कोलारस से लगी हुई है। वर्तमान में गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहाह ै जो उसकी भ्ज्ञूमि से लगे हुए भाग पर कराया जा रहा है। पूर्व में भी इसी भूमि पर दो मंजिल गुरूद्वारा बना हुआ था परंतु नए निर्माण करने पर ये लोग आगे बढ़ाकर भूमि की तरफ खिड़की रोशनदान एवं दरवाजे निकाल रहे हैं जब इन लोगों से मना किया तो ये लोग कहने लगे की पूरी जमीन हमारी है अगर ज्यादा बोलेंगे तो कब्जा कर लेंगे और परिजनों को जान से मारने की धमकी देते हैं। मामले में कार्रवाई कर उसकी जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाए।






Be First to Comment