Press "Enter" to skip to content

घर से भागे प्रेमी जोड़े को पुलिस ने झांसी से दबोचा, युवक को भेजा जेल

शिवपुरी। खोड़ चौकी अंतर्गत आने वाले ग्राम चंदावनी में रहने वाली एक 17 वर्षीय नाबालिग को 27 मई को गांव का ही छिंगा कुशवाह अपने साथ भगा ले गया। परिजनों ने 29 मई को आरोपी द्वारा बहला फुसलाकर लड़की को भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिस पर पुलिस ने छिंगा के खिलाफ अपहरण का प्रकरण दर्ज कर लिया था। प्रकरण दर्ज करने के बाद पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि छिंगा लड़की के साथ झांसी में है जहां से पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। पूछताछ में लड़की ने बताया कि वह गुजरात के अहमदाबाद में रह रहे थे और दोनों पति-पत्नी की तरह रहते थे। लड़की के नाबालिग होने के कारण पुलिस ने उसे माता-पिता के सुपुर्द कर दिया, वहीं छिंगा के खिलाफ दुष्कर्म की धारा 376 का इजाफा करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। प्रेमी जोड़े को पकडऩे में चौकी प्रभारी निर्देश जैन, एएसआई विनोद गौतम, आरक्षक दीपक कुमार, कमल मांझी महिला आरक्षक मालती धुर्वे की सराहनीय भूमिका रही।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!