Press "Enter" to skip to content

हेलमेट जागरूकता अभियान: पिपरसमा चौराहा व कृषि मंडी पर लोगों को किया जागरूक / Shivpuri News

शिवपुरी। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर चलाए जा रहे हेलमेट जागरूकता अभियान के तहत यातायात पुलिस शिवपुरी द्वारा जिले में लगातार जनजागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में बुधवार को ब्लैकस्पॉट पिपरसमा चौराहा एवं पिपरसमा कृषि मंडी क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर किसानों, राहगीरों और बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों को जागरूक किया गया।

पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में चल रहे इस अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और लोगों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करना है। अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने लोगों को समझाइश देते हुए बताया कि हेलमेट पहनना न केवल कानूनी अनिवार्यता है, बल्कि यह उनकी सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है।

यातायात पुलिस ने बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले चालकों को नियमों की जानकारी दी और भविष्य में हमेशा हेलमेट का उपयोग करने की अपील की। साथ ही किसानों एवं आम नागरिकों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

पुलिस का कहना है कि इस तरह के जागरूकता अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि सड़क हादसों में कमी लाई जा सके और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित हो।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!