Press "Enter" to skip to content

फर्जी वसीयतनामा बनाकर जमीन हड़पने की साजिश का आरोप, करैरा में हड़कंप / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के करैरा क्षेत्र से जमीन हड़पने की साजिश का एक गंभीर मामला सामने आया है। मड़ोरीपुरा वार्ड क्रमांक 1 निवासी जुलेखा उर्फ जिल्लो ने पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि मृतक कविउल्ला के पुत्रों ने फर्जी वसीयतनामा तैयार कर पुश्तैनी जमीन हड़पने की योजना बनाई है।

शिकायत में हिदायत उल्ला उर्फ फद्दे, ओवैद उल्ला उर्फ बॉबी, राहत उल्ला उर्फ गुप्लू और खलील उल्ला उर्फ भैया को आरोपी बताया गया है। पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने उसके पिता को अपने प्रभाव में लेकर परिवार से अलग कर दिया है और उनसे मिलने तक नहीं दिया जा रहा। आशंका है कि दबाव बनाकर अवैध दस्तावेज तैयार कर जमीन अपने नाम कराने की कोशिश की जा रही है।

मामले को और गंभीर बनाता है कि ओवैद उल्ला उर्फ बॉबी पर पूर्व में भी फर्जीवाड़े के आरोप लग चुके हैं। बताया जा रहा है कि पहले एक अन्य जमीन प्रकरण में फर्जी मुख्तारनामा बनाकर हड़पने की कोशिश में उसे सजा भी मिल चुकी है।

पीड़िता ने पुलिस से फर्जी दस्तावेज निरस्त करने, निष्पक्ष जांच कराने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। मामले के सामने आते ही करैरा क्षेत्र में हलचल मच गई है और लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। अब सभी की नजर पुलिस की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!