Press "Enter" to skip to content

भाई की शादी में हुई मुलाकात, प्यार परवान चढ़ा—रिश्ता टूटा तो कर ली लव मैरिज, दंपत्ति ने मांगी सुरक्षा / Shivpuri News

शिवपुरी। भाई की शादी में हुई मुलाकात के बाद शुरू हुई दोस्ती प्यार में बदल गई और तमाम उतार-चढ़ाव के बाद आखिरकार दोनों ने लव मैरिज कर ली। अब दंपत्ति ने परिजनों से खतरे की आशंका जताते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार, अंजली धाकड़ पुत्री संतोषी धाकड़ निवासी ग्राम हुल्लपुर, तहसील विजयपुर जिला श्योपुर की मुलाकात शैलू धाकड़ से उसके भाई की शादी के दौरान हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और यह रिश्ता प्यार में बदल गया। शुरुआत में दोनों परिवार इस विवाह के लिए तैयार भी हो गए थे, लेकिन लड़के की शराब पीने की आदत की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने रिश्ता तोड़ दिया।

इसके बावजूद दोनों संपर्क में रहे और अंततः अपनी मर्जी से विवाह कर लिया। युवती का कहना है कि वह बालिग है और बिना किसी दबाव के यह निर्णय लिया है।

आवेदन में दंपत्ति ने आरोप लगाया है कि विवाह से नाराज परिजन लगातार गाली-गलौज कर रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। साथ ही किसी भी समय अप्रिय घटना की आशंका भी जताई गई है।

दंपत्ति ने पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा प्रदान करने और परिजनों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है। अब इस मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!