Press "Enter" to skip to content

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वी.सी. के माध्यम से पीएम आवास योजना के हितग्राहियों से किया सीधा संवाद

शिवपुरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से सीधा संवाद करते हुए आश्वस्त किया कि वर्ष 2022 तक ग्रामीण क्षेत्र में 3 करोड़ और शहरी क्षेत्र में एक करोड़ मकान बनाकर दिए जाएगें। घर हर व्यक्ति के लिए केवल जरूरत ही नहीं स्वाभिमान एवं गरिमा बढ़ाने का मौका देता है। कलेक्ट्रेट शिवपुरी के एनआईसी के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में कलेक्टर श्रीमती शिल्पा गुप्ता, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश जैन तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही मौजूद थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा इस योजना के तहत अब तक एक करोड़ 70 हजार से अधिक पक्के घर बनाकर जरूरतमंदों को दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनने वालों घरों में तेजी से गति आ रही है, यह कार्य युद्ध स्तर पर बनाया जा रहा है। यह आवास भवन 20 वर्गमीटर के स्थान पर 25 वर्गमीटर के आकार में बनाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से भी जोड़ा गया है। इस योजना के तहत स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़े है। वहीं 1 लाख से अधिक राजमिस्त्रियों को भी प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने चर्चा के दौरान लोगों से नशा न करने की भी समझाईस दी।  
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!