Press "Enter" to skip to content

रक्षाबंधन पर बस संचालक वसूल रहे बहनों से अवैध किराया

पोहरी थाने में कार्रवाई के लिए दिया आवेदन
पोहरी। पोहरी से शिवपुरी और शिवपुरी से पोहरी तथा बैराड़ तक चलने वाली बस संचालकोंं द्वारा रक्षाबंधन के मौके पर बहनों से अवैध किराया वसूला जा रहा है। इसी तरह का मामला आज शुक्रवार को सामने आया है जिसमें इंटरसिटी और पीताम्बरा बस स्टाफ द्वारा निर्धारित 30 रुपए के स्थान पर 50-50 रुपए वसूल लिए गए। घटना की शिकायत पीड़ित द्वारा पोहरी थाना पुलिस में दर्ज कराई। सूत्रों की मानें तो शिवपुरी से बैराड़ क्षेत्र तक जिस तरह से बस संचालकों द्वारा अवैध किराया वसूला जा रहा है उससे अंदाजा लगाया है कि कहीं न कहीं पुलिस एवं प्रशासन की सह पर खेल जारी है।
यहां उल्लेख करना होगा कि बस संचालक नियमों को खूंठी पर टांगकर बसों को सड़कों पर दौड़ा रहे हैं। बस संचालकों द्वारा क्षमता से अधिक सवारियों को ठूंस-ठूंसकर भरा जा रहा है। सीटों के अलावा गैलरी में लाइन से लोगों को खड़ा कर दिया जाता है यदि लोगों द्वारा आपत्ति उठाई जाती तो उनके साथ अभद्रता करते हुए उन्हें नीचे उतार दिया जाता है। बस संचालकों की मनमानी पर प्रशासन एवं पुलिस रोक लगाने में नाकाम साबित हो रही है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!