शिवपुरी। भीषण गर्मी और पेयजल संकट के बीच समाज सेवा में अग्रणी अग्रवाल आदर्श महिला संगठन ने मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश की है। संगठन द्वारा आमजन की सुविधा के लिए ‘हरि नारायण शीतल जल प्याऊ’ का शुभारंभ किया गया, जिससे राहगीरों को गर्मी में राहत मिलेगी।
कार्यक्रम में मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के अध्यक्ष सुमत गुप्ता (ख्यावदा वाले), वरिष्ठ उपाध्यक्ष रिंकेश ठईया, पूर्व महामंत्री प्रांशुल अग्रवाल सहित समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
फ्री समर कैंप में मिलेगा हुनर को मंच
संगठन द्वारा 25 मई से 6 जून तक मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला में नि:शुल्क ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में मेहंदी, ड्राइंग, डांस, सेल्फ डिफेंस और मोतियों की ज्वेलरी मेकिंग जैसे हुनरमंद कोर्स बिल्कुल मुफ्त सिखाए जाएंगे। संगठन अध्यक्ष रेणु सिंघल ने महिलाओं और युवतियों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की।
बेजुबानों के लिए भी दिखाई संवेदना
संगठन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपने घरों की छतों और आंगन में पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करें ताकि भीषण गर्मी में बेजुबानों की भी जान बचाई जा सके।
इस दौरान पूजा अग्रवाल, उषा मंगल, सुषमा अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, माधवी अग्रवाल, मीना जैन, पूजा गुप्ता, प्रतिमा अग्रवाल, स्वीटी अग्रवाल, प्रीति सिंघल, कविता गुप्ता, गरिमा गुप्ता, सुधा अग्रवाल, रीना अग्रवाल, स्नेहा अग्रवाल, सुशील अग्रवाल और अनु अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।








Be First to Comment