शिवपुरी। फोरलेन हाईवे पर बड़े गांव और सुजवाया के बीच शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार 40 वर्षीय महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका बेटा घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय प्रतिमा प्रजापति पत्नी पिंटू प्रजापति अपने 23 वर्षीय बेटे अंकित के साथ बाइक से अपने गांव गोरा भूवका जिला जालौन उत्तरप्रदेश से राजस्थान के कोटा जा रही थीं। बताया जा रहा है कि मां-बेटा पानी बतासा का व्यापार करने के लिए कोटा जा रहे थे। इसी दौरान फोरलेन पर बड़े गांव और सुजवाया के बीच पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसा इतना भीषण था कि प्रतिमा प्रजापति ट्रक के नीचे आ गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी गई। घायल अंकित को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।
पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।







Be First to Comment