शिवपुरी। शहर के सईसपुरा स्थित मीट मार्केट क्षेत्र में पड़ोसियों के बीच आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। विवाद के दौरान महिलाओं द्वारा चप्पलों से पिटाई किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और जमकर हंगामा हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।








Be First to Comment