Press "Enter" to skip to content

प्यार में धोखा: शादी के नाम पर अपहरण कर किया दुष्कर्म,

शिवपुरी। फिजीकल थाना क्षेत्र की संजय कॉलोनी में रहने वाली 13 वर्षीय बालिका को सोनू शाक्य निवासी कोली मंदिर के पीछे कमलागंज ने पहले अपने प्यार के जाल में फंसाया। इसके बाद सोनू ने बालिका से शादी करने की बात कही और 2 जून को उसे अपने साथ भगा ले गया और कोटा में रुका। इस दौरान सोनू ने बालिका को अपनी हवस का शिकार बनाया और शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद सोनू ने बालिका को शिवपुरी लाकर छोड़ दिया। बालिका ने पूरा घटनाक्रम अपने परिजनों को बताया और परिजनों के साथ फिजीकल थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर से आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित पास्को एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!