हादसे की वजह से घायल युवक और उसका दोस्त परीक्षा तक नहीं दे पाया, पुलिस ने केस दर्ज किया
शिवपुरी। एमपी पीएससी की परीक्षा देने आए युवक में तहसीलदार की गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक भाग गया। घायल युवक की रिपोर्ट पर पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक विक्रम परिहार पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी हनुमान कॉलोनी एबी रोड बदरवास रविवार को एमपी पीएससी की परीक्षा देने आया था। विक्रम सुबह 8:45 बजे अपने दोस्त जितेंद्र चतुर्वेदी को लेकर सेंट वेनेडिक्ट स्कूल के पास पहुंचा। यहां विक्रम अपने दोस्त जितेंद्र चतुर्वेदी दोनों गेट के पास जितेंद्र का रोलनंबर देख रहे थे। रोलनंबर देखकर मुड़ा तो तेजी व लापरवाही से कार चलाकर ड्राइवर ने टक्कर मार दी। हादसे में विक्रम घायल हो गया। जितेंद्र ने देखा कि गाड़ी को चालक स्कूल में ले गया। इसके बाद विक्रम को निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। फिजिकल थाना पुलिस ने तहसीलदार लिखी गाड़ी के चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।






Be First to Comment