Press "Enter" to skip to content

मोबाइल कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए 16 स्थानों पर नए टावर लगाएगी बीएसएनएल

दूरसंचार सलाहकार समिति की बैठक में हुआ निर्णय

शिवपुरी। भारत संचार निगम (बीएसएनएल) मोबाइल कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए जिले में 16 नए स्थानों पर बीटीएस टावर लगाएगा। इन टॉवरों को लगाने काम जल्द शुरू होगा। दूरसंचार सलाहकार समिति के सदस्य यशवंत जैन ने बताया जिले में लगाए जाने वाले इन टावरों के लिए स्थान निश्चित कर लिए गए हैं और जल्दी टावर लगाने का काम होगा। दूरसंचार सलाहकार समिति की बैठक में इस पर सहमति बन गई है और अधिकारियों को जल्द से जल्द नए टावर स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं।
दूरसंचार समिति की बैठक में बीएसएनएल जिला प्रबंधक प्रभात अग्रवाल सहित वरिष्ठ अधिकारी एजीएम विजय कुमार बालू, एसडीई धीरज शर्मा, मोहनी सक्सेना, हरिओम तिवारी, विवेक शर्मा, जेटीओ नितिन शर्मा विशाल यादव एवं अरविंद चतुर्वेदी आदि उपस्थित थे।
जिले में जो 16 नए टावर लगने हैं वह शिवपुरी शहर के पुरानी शिवपुरी, गोविंद नगर, वन विद्यालय,  फतेहपुर रोड, विष्णु मंदिर, खीनी नाका, पीजी कॉलेज के पास,  पोहरी चौराहा, करेरा फूटा तालाब,  बड़ा बाजार पिछोर,  पिछोर स्थनीय, कुलवारा, कोलारस मानीपुरा, आसपुर, गरेठा, बिल्उआ स्थान शामिल हैं। दूरसंचार सलाहकार समिति की बैठक में उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए शिविर लगाने पर भी सहमति बनी। इसके अलावा शिवपुरी शहर एवं अन्य स्थानों पर बार-बार होने वाली खुदाई से डैमेज होने वाली टेलीफोन लाइनों को भी जल्द सुधारने के निर्देश भी अधीनस्थ अमले को दिए गए।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!