भोपाल। भाजपा द्वारा प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी होने के बाद टिकिट के दावेदारों का असंतोष खुलकर सामने आने लगा है जिससे पार्टी की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। अब भारतीय जनता के अशोकनगर जिले की मुंगावली विधानसभा से टिकिट के दावेदार मलकीत सिंह संधू ने अपना नाम पहली लिस्ट में न आने के कारण पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। मलकीत सिंह यशोधरा राजे सिंधिया के नजदीकी माने जाते हैं और वह जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं। मलकीत सिंह का आरोप है कि भाजपा वेंटिलेटर पर है और उन्होंने टिकिट वितरण को लेकर पैसे के लेनदेन के भी आरोप लगाए। मलकीत सिंह ने तो यहां तक कह दिया कि मैं जो सोच रहा हूं वह अपनी ही पार्टी बनाकर प्रत्याशियों को मैदान में उतार दूं। भारतीय जनता पार्टी के पास मुझे लगता है कि मुख्यमंत्री के लिए भी कोई उम्मीदवार नहीं है ऐसे में वह अगर सरकार बनाती तो दिग्विजय सिंह को मुख्यमंत्री के रूप में शामिल कर लें तो बहुत बढिय़ा रहेगा। सूत्रों की मानें तो मलकीत सिंह मुंगावली विधानसभा से बीएसपी या निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। यहां यह उल्लेख करना प्रासांगित होगा कि हाल ही में हुए उपचुनाव में मलकीत सिंह बागी होने वाले थे, लेकिन पार्टी के कार्यकर्ताओं से समझा बुझाकर उन्हें रोक लिया था।
यशोधरानिष्ठ हुए बागी, बोले-भाजपा यदि मुख्यमंत्री के लिए दिग्विजय सिंह को शामिल कर ले तो बहुत बढिय़ा रहेगा, देखें VIDEO
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 6 निरीक्षक-उप निरीक्षकों के तबादले / Shivpuri News
- कुएं पर सो रही 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर लकड़बग्घे का हमला, डंडे से पीटकर बचाई जान / Shivpuri News
- सहायता केंद्र से लगे लाहोटी कॉम्प्लेक्स में फैशन एम्पोरियम को बनाया निशाना, शटर तोड़ी लेकिन चोरी में नाकाम रहे बदमाश / Shivpuri News
- बस संचालकों ने एसपी से लगाई गुहार: ईको, थ्री-व्हीलर और टैक्सियों के अवैध संचालन पर रोक की मांग / Shivpuri News
- नमोनगर में बारिश का कहर या प्रशासन की अनदेखी? सड़कें बनीं जलाशय, रहवासी परेशान, प्रदेश प्रवक्ता ने उठाया मामला / Shivpuri News





Be First to Comment